Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नए नियम के तहत गृह व जल कर निर्धारण करने की अपील



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के आदर्श नगरपालिका परिषद ने नगरवासियों से नये कर प्रणाली के अनुरूप निस्तारण करने की अपील की है ।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि शासन के आदेश वर्ष 2018 स्वकर निर्धारण प्रणाली जो की कोरोना काल के कारण पूर्ण रूप से लागू ना होने के कारण शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अन्तर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के द्वारा कर निर्धारण हेतु जो नोटिस दी जा रही है उस नोटिस में भवनों का विवरण जो की वर्ग फीट में है अनुमानित है । उन्होंने अपील किया कि समस्त नगर वासी नोटिस प्राप्ति के उपरांत अपने अपने भवनों का स्वीकृत मानचित्र और भवन से संबंधित अन्य अभिलेख ले कर नगर पालिका कार्यालय से संपर्क कर भवन की यथास्थिति और पालिका के नियमों के अनुरूप जलकर-गृहकर का निर्धारण करा ले । कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक अफवाह फैलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि करप्रणाली को कोराना काल के चलते पूर्णतः लागू नहीं किया गया था । डॉ सिंह ने सभी से अनुरोध है कि 2018 के कर प्रणाली के अनुरूप अपने कर का निस्तारण अवश्य करा लें, किसी को यदि कोई समस्या आती है तो हमारे कार्यालय से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे