Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक मे महत्वपूर्ण चर्चा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 8 अक्टूबर को सपा के सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक मोहल्ला नईबस्ती में नवनियुक्त सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल व सेना के सेवानिवृत्त लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। निवर्तमान नगर अध्यक्ष सैय्यद इंजीनियर व महासचिव मोहम्मद करीम ने कहा कि ऊर्जावान व्यक्ति को प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर मनीष यादव, रईस बहरैची, उमेश चंद्र मिश्र, विनोद वर्मा, विनय कुमार वर्मा व सवारे सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे