Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में बाइक सवार महिला को लगी गोली, पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी युवती

गोंडा के परसपुर में चली गोली, गोली लगने से महिला घायल, गोली चलते ही बाइक से गिरा पति, पति पत्नी गंभीर, स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर। 



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार पति-पत्नी पर विपक्षियों ने गोली चला दी, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, वही गोली चलते ही बाइक सवार पति को बाइक से गिरने से चोट आई। पति-पत्नी का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के रात परसपुर थाना क्षेत्र के गुरेटी पसियन पुरवा गांव के पास विपक्षियों ने बाइक सवार पति-पत्नी पर गोली चला दी, जिससे थाना क्षेत्र के निहाल पुरवा अखरेड़ा गांव में रहने वाले मकसूद अली की 39 वर्षीय पत्नी नाजरीन घायल हो गई। वही, गोली चलते ही 38 वर्षीय मकसूद ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया जिससे वह बाइक लेकर गिर गया। बाइक के गिरने से मकसूद भी घायल हो गया। 


बाजार से घर जा रहे थे पति-पत्नी 

दरअसल, रात में मकसूद अपनी पत्नी नाजरीन को मोटरसाइकिल पर बैठाए हुए परसपुर बाजार से घर जा रहे थे, जैसे ही वह गुरेटी पसियन पुरवा के पास पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने फायर झोंक दिया। गोली पति के साथ बाइक पर सवार नाजरीन के दाहिने कंधे में लगी। जिससे, वह मोटरसाइकिल पर ही तड़प कर लहरा गई, गोली लगने से बाइक सवार पत्नी का संतुलन बिगड़ा, जिससे मोटरसाइकिल भी संतुलित हो गई। जिससे पति-पत्नी बाइक सहित गिर गए।


गोली चलने से हड़कम

गोली चलने से आसपास में हड़कंप मच गया, गोली की आवाज सुनकर गांव के कई लोग दौड़ पड़े, स्थानीय पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस के जरिए घायल पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया। 


पुरानी रंजिश में हमले का आरोप

मकसूद अली के मुताबिक बीते काफी दिनों से उसका कुछ लोगों से रंजिश चल रहा है, जिसके कारण से पति-पत्नी को जान से मारने की कोशिश में गोली चलाई गई थी। शुक्र यह रहा कि गोली चलाने वाले का निशान चूक गया, नहीं तो, वह गोली पत्नी को नहीं बल्कि उसके (मकसूद) के सिर में मारी गई थी। वही इस बारे में मकसूद के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि,बहुत पुरानी रंजिश को लेकर वर्षों पूर्व वारदात हुई थी, मामले में विपक्षी वर्ष 2007 में सजा पा चुके हैं।


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने दूरभाष पर बताया कि गोली  परसपुर क्षेत्र में चली है। चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे, गोली नहीं बल्कि छर्रा लगा है, वह भी पुरुष को, महिला को नहीं। 

    

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे