Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पूर्व सांसद के जन्म दिवस पर बधाई देने वालों का लगा तांता

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के जन्म दिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थको ने अस्पतालों में फल वितरण करके सेवा दिवस के रुप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने जहां एक ओर मंदिरो में पूजा अर्चना कर पूर्व सांसद के दीर्घायु होने की कामना की। वही अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल व मिठाई वितरित किया।
30 सितंबर को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का जन्म दिवस समारोह धूम धाम के साथ कार्यकताओं ने मनाया। सुबह से उन्हे बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर भी पूर्व सांसद के जन्म दिन की धूम मची रही। वरिष्ठ भाजपा नेता विनय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा की पूर्व सांसद दद्दन मिश्र श्रावस्ती लोक सभा के गौरव है। उन्होने बगैर भेदभाव के लोगो के हितों की लड़ाई लड़ते चले आ रहे है। भाजपा जिला महामंत्री बरूण सिंह मोनू ने कहा की पूर्व सांसद बलरामपुर और श्रावस्ती के विकास को लेकर भागीरथ प्रयास किया है। उनके प्रयास से कई बड़े कार्य हुए है। उनके जन्म दिन पर ईश्वर से यही प्रार्थना है की उन्हे स्वस्थ और दीर्घायु रखे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिरो में हवन पूजन कर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के जन्म दिन को मनाया। तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला मेमोरियल अस्पताल सहित अस्पतालों में समर्थकों ने मरीजों को फल वितरित किया। बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, एमएलके कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी, अखिलेश्वर तिवारी, वेदप्रकाश मिश्रा, शान्ति भूषण शुक्ल, सरदार संप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुजीत शुक्ला, अतुल तिवारी, शिवम पांडेय, चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे