Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा पुलिस ने महिला के हत्या का किया खुलासा, पहली पत्नी को ज्यादा समय देता था पति



उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस ने महिला के हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के सौतन को गिरफ्तार किया है। सौतन ने हत्या करने के बाद सबूतों को मिटाने का पूरा इंतजाम कर दिया था। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार पुलिस ने क्षेत्र के चौदहा मेटुकहा के मजरे गुलाम पुरवा गांव के रहने वाले खुरभुर की दूसरी पत्नी चंचल उर्फ आंचल को करनैलगंज मार्ग के सुक्खनपुरवा मोड से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है।


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, 27 सितंबर को गुलाम पुरवा से लगभग 100 मीटर दूर राजकुमारी का शव झाड़ियों से प्राप्त हुआ था। मामले में महिला के जेठ गंगाराम ने आरोपी सौतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


 प्रेम विवाह करके आई चंचल

दरअसल, बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र उमरहरा गांव की रहने वाली चंचल और खुरभुर प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुरभुर ने प्रेमिका को बताया कि वह अविवाहित है। तब चंचल ने उससे विवाह कर लिया। लेकिन दुल्हन बनकर प्रेमी के घर पहुंचने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। खुद को अविवाहित बताने वाला प्रेमी चार बच्चों का बाप निकला। लेकिन शादी करने के बाद चंचल फंस गई थी। उसने सौतन बनकर जीवन गुजारने का फैसला कर लिया। लेकिन कुछ दिनों बाद संबंधों में नफरत की दीवार बनने लगी।


प्यार में नहीं रहा बैलेंस

चंचल के मुताबिक कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे धीरे खुरभुर के स्वभाव में बदलाव देखने को मिला। पति पहली पत्नी को ज्यादा समय देने लगा, जिससे संतुष्टि नहीं थी। पहली पत्नी राजकुमारी अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगी। पति से उसे कम प्यार मिलने लगा, तब चंचल ने सौतन के हत्या की योजना बनाई।


शौच के दौरान गला दबाकर हत्या

26 सितंबर को वह मायके से अपने ससुराल पहुंची थी, शाम को शौच के बहाने सौतन के साथ खेत की तरफ़ गई हुई थी। झाड़ियों में बातचीत करने से दौरान चंचल ने राजकुमारी का पीछे से गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई। पुलिस के पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। 


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि हत्या आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है। महिला ने आरोपों को स्वीकार किया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे