Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अंतर संकाय विविधा प्रतियोगिता का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में चल रहे आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन शनिवार की देर शाम अन्तरसंकाय विविधा प्रतियोगिता के साथ हुआ।  अन्तरसंकाय प्रतियोगिता में जहां सत्यम शिवम सुंदरम गीत ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं दमा दम मस्त कलंदर गीत ने अपनी अमिट छाप छोड़ी।  सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कला संकाय ने लगातार चौथी बार चल वैजयंती ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। 
 28 फरवरी की देर शाम आयोजित अन्तरसंकाय विविधा प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह व सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।
 प्रतियोगिता की शुरुआत एकल गायन से हुआ जिसमें कला संकाय की ओर से मानसी चौहान द्वारा प्रस्तुत गीत सत्यम शिवम सुंदरम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ जबकि बीएड संकाय के परदा है परदा ---गीत पर  मोहम्मद लारेब को द्वितीय और विज्ञान संकाय के मेरे महबूब तुझे मेरे --- गीत पर सौम्य पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समूह गायन में कला संकाय के दमा दम मस्त कलंदर गीत ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया और पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएड संकाय को दूसरा व विज्ञान संकाय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एकल नृत्य छात्रा वर्ग में  कला संकाय को प्रथम, विज्ञान संकाय को द्वितीय तथा वाणिज्य संकाय को तृतीय स्थान मिला जबकि एकल नृत्य छात्र वर्ग में विज्ञान संकाय को प्रथम,कला संकाय को द्वितीय व वाणिज्य संकाय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।समूह नृत्य में शिव और शक्ति का अदभुद मिलन और सती प्रसंग ने सभी को भावविभोर कर दिया। 
समूह नृत्य में कला संकाय को प्रथम,विज्ञान को द्वितीय व बीएड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पांच प्रतियोगिता में से 04 में पहला स्थान प्राप्त कर सर्वाधिक 47 अंक प्राप्त कर कला संकाय ओवरऑल चैंपियन बना और चल वैजयंती ट्राफी पर कब्जा किया। विज्ञान संकाय ने 34 अंक प्राप्त कर दूसरा और बीएड संकाय ने 19 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ किरन पाण्डेय,डी एन शुक्ल, रंजीत खलखो,मुकेश कुमार, सुनील सोनी व हर्षित यादव को स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया। सचिव कर्नल वार्ष्णेय व प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कला संकाय के संयोजक डॉ स्वदेश भट्ट, सह संयोजक लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान व मणिका मिश्रा, विज्ञान संकाय के संयोजक डॉ आकांक्षा त्रिपाठी, सह संयोजक डॉ वर्षा सिंह व अभिजीत पाण्डेय,बीएड संकाय के संयोजक डॉ राम रहीस ,सह संयोजक प्रो0 एस पी मिश्र व डॉ मिथलेश मिश्र एवं वाणिज्य संकाय के संयोजक डॉ के पी मिश्र सह संयोजक डॉ पवन कुमार सिंह व सिद्धार्थ मोहन्ता को  बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी का स्वागत किया जबकि कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ)देवेन्द्र कुमार चौहान व डॉ आनंद कुमार वाजपेयी ने किया। डॉ प्रखर त्रिपाठी व डॉ ऋषि रंजन पाण्डेय ने  टेबुलेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर समस्त विभागों के अध्यक्ष व शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे