Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिवाइन पब्लिक स्कूल के नवीन भवन का शुभारंभ


जनपद बलरामपुर नगर के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षण संस्थान डिवाइन पब्लिक स्कूल के सिटी पैलेस रोड स्थित नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। एसएसबी कमांडेंट तथा विधायकों ने नवीन भवन का शुभारंभ किया ।
1 मार्च को उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी कमांडेंट 9 वीं बटालियन मनोरंजन कुमार पांडे ने फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर नवीन भवन का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, विभिन्न समाचार पत्रों के मीडिया प्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन

विद्यालय विगत 9 वर्षों से शहर में उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र रहा है। नव निर्मित भवन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं । विद्यालय के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को महानगरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक-आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ सकें । सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि विद्यालय का प्रारंभ उनके करकमलों से हुआ था और आज एक छोटे से विद्यालय का विशाल एवं आधुनिक संस्थान के रूप में विकसित होना अत्यंत हर्ष का विषय है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने विद्यालय को बलरामपुर का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बताते हुए कहा कि यह संस्था आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयां प्राप्त करेगी। पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आने पर जो आत्मीयता और सकारात्मक वातावरण अनुभव होता है, वह अन्यत्र दुर्लभ है। उन्होंने बच्चों के प्रति प्रबंधक की समर्पित भावना को सराहा। मुख्य अतिथि एसएसबी कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने हंसते हुए कहा कि जो शिक्षक विद्यार्थियों को अनुशासन सिखाते हैं, वही विद्यार्थी की सफलता की नींव रखते हैं और विद्यार्थी जीवनभर उन्हें नहीं भूलते। अंत में विद्यालय के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों, पत्रकारों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि डिवाइन पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा, अनुशासन एवं आधुनिकता के समन्वय के साथ उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे