Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सेंट जेवियर्स स्कूल में हाई स्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया । 
 प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 2 मार्च को  सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल हिन्दी ए तथा बी विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्षा में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि हिन्दी ए तथा बी विषय के लिए पंजीकृत 392 परीक्षार्थियों में से 391 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा । हिन्दी ए विषय के लिए 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 307 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया । हिन्दी बी विषय में 84 परीक्षार्थी पंजीकृत थे । पंजीकृत सभी 84 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे