Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...इंडो नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते समय नेपाली नागरिक गिरफ्तार


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, जिसका असर भी दिखना शुरू हो गया है । एसएसबी द्वारा चेकिंग के दौरान मंगलवार को फर्जी दस्तावेज दिखाकर धुस-पैठ करने वाला नेपाली नागरिक गिरफ्तार किया गया ।

3 मार्च को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं  एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखते हुए निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में कोयलाबास भारत- नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ, 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास द्वारा एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका गया। पूछताछ एवं दस्तावेजों की जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नेपाल राष्ट्र में प्रवेश करने का प्रयास किया जाना प्रकाश में आया। इस संबंध में थाना कोयलाबास पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए रिमांड हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुंदर के0सी0 पुत्र प्रेम बहादुर निवासी अंगलुंग, थाना पुरुकोतदा, जिला गुलमी, नेपाल राष्ट्र के रूप में किया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ, 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास, उपनिरीक्षक महेंद्र नाथ सिंह, थाना कोतवाली जरवा, हेड कांस्टेबल अभिजीत टुले 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास, का0 सोभित शुक्ला  9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास, सीबू टी0 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास, प्रेम चन्द्र थाना कोतवाली जरवा तथा का0 अखिलेश गौतम थाना को0 जरवा शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे