अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज की छात्राएं राज्य स्तरीय हाॅकी टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
3 मार्च, 2026 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने राज्य स्तरीय हाॅकी टूर्नामंेट मंें उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कालेज गोरखपुर में आयोजित की गई थी जो प्रदेश के प्रमुख खेल संस्थानों में से एक है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई अनेक टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज की छात्राओं ने भी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैंदान में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल के दौरान उनकी फुर्ती, तालमेल और रणनीति प्रशंसनीय रही। श प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं में सुधा गौतम, अदिती सिंह, आलिया पासवान, सिद्धी त्रिपाठी,, अनिष्ठा अग्रवाल, शिवांगी सिंह होनहार खिलाड़ी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी खिलाडियों ने मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 लीग मैच खेला। जिसमें पहला मैंच बस्ती टीम के साथ, दूसरा मैंच आजमगढ के साथ, तीसरा मैच झांसी के साथ एवं चैथा मैच प्रयागराज के साथ खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया । विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने छात्राओं को निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। क्योंकि विद्यालय के खेल क्षेत्र में बढ़ते कदमों का प्रतीक है और आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ