Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी जवानों ने समारोह पूर्वक मनाया होली का त्योहार

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों में बुधवार को होली उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
04 मार्च को मनोरंजन कुमार पाण्डेय कमांडेंट 09 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में बलरामपुर स्थित 09 वीं वाहिनी मुख्यालय एवं इसके अधीनस्थ समस्त 13 सीमा चौकियों में होली का पावन पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दीं । कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल में गीत-संगीत एवं नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
होली पर्व के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत जवानों के बीच पारस्परिक समन्वय, मनोबल एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
वाहिनी स्तर पर इस प्रकार के आयोजन न केवल पारंपरिक त्योहारों की गरिमा को बनाए रखते हैं, बल्कि जवानों के मध्य सकारात्मक ऊर्जा एवं एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे