Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिजनी वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित किया गया ।
 सेंट जेवियर्स डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं रचनात्मकता को विकसित करना था। विज्ञान प्रदर्शनी की मुख्य प्रभारी स्कूल की विज्ञान अध्यापिका इकरा मुनीर रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर तुलसीश दुबे और चित्रा शुक्ला ने फीता काट कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा कई आकर्षक वर्किंग मॉडल, प्रयोग एवं 3D मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रमुख वर्किंग मॉडलों में सौरमंडल का कार्यशील मॉडल, स्वचालित स्ट्रीट लाइट, ज्वालामुखी विस्फोट, 
कार्बन शुद्धिकरण तथा हृदय की कार्यप्रणाली का माडल शामिल थे । कक्षा 3 के विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से मैजिक कॉर्नर प्रस्तुत किया गया, जिसमें —अदृश्य स्याही, रंग परिवर्तन प्रयोग तैरता हुआ नींबू जैसे रोचक प्रयोगों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग भी प्रदर्शित किए गए, जैसे — चुंबकीय क्षेत्र, घुलनशीलता, ऊष्मा का संचार, मिट्टी का घड़ा शीतलन प्रणाली, प्रदर्शनी में 3D मॉडल भी प्रमुख आकर्षण रहे, जिनमें —हृदय का 3D मॉडल हृदय की संरचना, आँख की संरचना, कान की संरचना चंद्रमा की कलाएँ व चंद्रयान मिशन शामिल थे। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडलों की जानकारी आत्मविश्वास के साथ दिया तथा आगंतुकों के प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत की प्रशंसा की। विद्यालय के निदेशक सुयश कुमार ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, “इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अत्यंत सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।” उन्होंने शिक्षिका इकरा मुनीर एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि डॉ तुलशीस दुबे ने बच्चों के इस प्रयास की खूब सराहना की। विद्यालय की समन्वयक नीला घोष ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विज्ञान प्रदर्शनी सभी के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत सफल सिद्ध हुई ।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे