Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
28 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एमपी तिवारी ने बताया कि 28 फरवरी का दिन भारत में विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में मनाया जाता है। इसी दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपने महत्वपूर्ण शोध रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की थी। इस उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। कार्यक्रम में कक्षा यू0के0जी  से कक्षा 11 तक के छात्र.छात्राओं के लिए विद्यालय की विभिन्न विज्ञान प्रयोगशालाओं में विशेष प्रयोगात्मक सत्र आयोजित किए गए। 
विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान तथा वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशालाओं में ले जाकर उन्हें प्रत्यक्ष रूप से प्रयोग करने का अवसर प्रदान किया गया। रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों ने अम्ल.क्षार परीक्षणए रासायनिक अभिक्रियाओं तथा रंग परिवर्तन जैसे रोचक प्रयोग देखे और स्वयं भी किए। भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में प्रकाशए ध्वनिए विद्युत तथा चुंबकत्व से संबंधित प्रयोगों के माध्यम से उन्हें सिद्धांतों की व्यावहारिक समझ दी गई। जीव विज्ञान प्रयोगशाला में सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से कोशिकाओं की संरचना दिखाई गईए जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला में पौधों के विभिन्न भागोंए बीजों तथा पत्तियों की संरचना का अध्ययन कराया गया। विज्ञान शिक्षकों ने प्रत्येक प्रयोग को सरल भाषा में समझाया और विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ.साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। छात्र छात्राओं ने अत्यंत रुचि और उत्साह के साथ सभी प्रयोगों में भाग लिया। जहां पर कक्षा-यू0के0जी0 से कक्षा-3 तक के छात्र-छात्राओं में प्रयोगात्मक परीक्षण विधि से सीखने की ललक ज्यादा दिखायी पड़ी वहीं कक्षा-4 व 5 के छात्र-छात्राओं ने माडल के माध्यम से अपने-अपने ज्ञान को प्रर्दशित किया। हर एक चीज को बच्चे किताब के माध्यम से नहीं सीख सकते है वहीं प्रयोगशाला तथा माडल के माध्यम से वे ज्यादा ज्यादा ज्ञान प्राप्त करते है। इस प्रकार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन ज्ञानवर्धकए प्रेरणादायक तथा अत्यंत सफल रहा। अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।  इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी अध्यापकों में अशोक कुमार शुक्ला, डीपी यादव, शालिनी शुक्ला, असफाक अहमद, लल्लन प्रसाद तिवारी, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ला, पूनम चैहान, राजमणि, उर्वशी शुक्ला, किरन मिश्रा, उमा तिवारी, लता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, कपिल निषाद, उमेश तिवारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे