Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पांच दिवसीय प्रवेश निपुण जांच शिविर का समापन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में  चल रहे पाँच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स  के प्रवेश निपुण जांच शिविर का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में रोवर्स-रेंजर्स को दीक्षा दिलाई गई।
       
14 फरवरी को आयोजित समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय, मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ,मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो0 एस पी मिश्र ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया।  प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने दीक्षा संस्कार के दौरान रोवर्स-रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि  दीक्षा संस्कार  का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं को विधिवत रूप से आंदोलन का हिस्सा बनाना, उनमें चारित्रिक विकास, स्वयं के प्रति कर्तव्यों की भावना, और प्रतिज्ञा  व नियम का पालन करने की प्रतिबद्धता जगाना है। यह संस्कार उन्हें अनुशासित, स्वावलंबी और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करता है। मुख्य अतिथि डीआईओएस मृदुला आनंद ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दीक्षांत समारोह है, जो प्रतिभागी को औपचारिक रूप से स्काउटिंग आंदोलन का सदस्य बनाता है। रोवर्स-रेंजर्स को विभाग प्रचारक प्रवीण जी, प्रो0 वीणा सिंह, प्रो0 एस पी मिश्र ने भी सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों का स्वागत रोवर्स प्रभारी डॉ एस के त्रिपाठी व रेंजर्स प्रभारी डॉ वंदना सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अभय नाथ ठाकुर ने किया। इसके पूर्व डॉ स्वदेश भट्ट ने योगाभ्यास के साथ आज के प्रातःकालीन कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वज अवतरण के साथ शिविर का समापन हुआ । इस अवसर पर डॉ अरूण कुमार सिंह, राकेश सैनी, सिराजुल हक, रेशु चौहान, डॉ कृतिका तिवारी व बी एल गुप्त सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे