Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पुलवाम आतंकी हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में शनिवार को पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।
14 फरवरी, 2026 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में ‘‘पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि दिवस‘‘ मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्षा मीता तिवारी ने पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात् समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें शहीदों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रबन्ध निदेशक नें बच्चों को बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी0आर0पी0एफ0 के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें लगभग 40 भारतीय जवान शहीद हो गये और कई अन्य घायल भी हुए। आंतकियों द्वारा इस्तेमाल किया गया वाहन महिंद्रा स्काॅर्पियो था, जिसमें 300 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक पदार्थ था। साथ में यह भी बताया कि पुलवामा हमले की बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है। पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को शत् शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रंदांजलि दी। विद्यालय के बच्चों ने कैडिल जलाकर तथा हाथों में पोस्टर लेकर वीर जवानों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही देव तिवारी कक्षा-4 ने पुलवामा आंतकी हमलों पर बहुत ही मार्मिक भाषण दिया।  हम भारतीय को अपने जवानों पर गर्व है, और उन्ही वीर जवानो की वजह से हम आम जनता अपने घरो में सुरक्षित बैठे है । विद्यालय के उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी तथा अध्यापक ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, राजमणि तिवारी, उर्वशी शुक्ला, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, उमेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद यादव, राजीव श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, शोभा तिवारी, कृष्णा गुप्ता सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित होकर ‘‘पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिवस‘‘ के अवसर पर भावभीनी श्रद्वांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे