Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसान बिल के विरोध में सपा ने निकाली किसान यात्रा



मनकापुर गोंडा :केन्द्र सरकार द्वारा लाए गये कृषि कानून के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर  सपाईयों ने किसान यात्रा निकाली। 

सपा के पूर्व विधायक राम विशुन की अगुवाई में उनके निजी आवास से निकली किसान यात्रा भिटौरा,अम्बर्पुर,तहसील मनकापुर,ब्लाक,मनकापुर बाजार  तक मोटर साइकल से निकाली गयी। इस दौरान संबोधन पूर्व विधायक राम विशुन आज़ाद ने केन्द्र द्वारा लाए गये नए किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए सरकार को जमकर कोसा और बिल को वापस लेने की मांग दोहराते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर धान खरीद में हेरा फेरी,गन्ना मूल में बढ़ोतरी और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।इस मौके पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष अफ्जल उस्मानी,नगर अध्यक्ष मो शरीफ,उपाध्यक्ष मक्बूल अन्सारी, सैकड़ों किसान व समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे