Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

"मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव" के दृष्टिगत टीम वर्क के साथ कार्य करें: मुख्यमंत्री

कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के आशाजनक परिणाम मिल रहे हैं: मुख्यमंत्री

निगरानी समितियां स्क्रीनिंग के कार्य को प्रभावी ढंग से करते हुए कोविड संक्रमित तथा लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं

सभी मेडिकल काॅलेजों में 100 बेड का पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 (पीकू) वाॅर्ड तैयार किया जाए

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह

झांसी:मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि है प्रदेश में कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के आशाजनक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के दृष्टिगत यह खतरा अभी टला नहीं है। हमें यह याद रखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश कई राज्यों तथा नेपाल राष्ट्र की सीमा से जुड़ा है। ऐसे में, किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।


मुख्यमंत्री  आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, नोडल व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री  ने कहा कि टीम वर्क के माध्यम से कोरोना प्रबन्धन के बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में आज 20 मई को कुल 1,16,434 एक्टिव केस ही हैं। 30 अप्रैल के 3 लाख 10 हजार 783 एक्टिव केस की पीक को देखें तो मात्र 20 दिनों में एक्टिव केस में 62.5 फीसदी की कमी आई है। वर्तमान में रिकवरी दर 91.8 फीसदी हो गई है। 

      मुख्यमंत्री  ने कहा कि सभी जनपदों में वेंटिलेटर्स तथा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराये गये हैं। ये उपकरण क्रियाशील रहें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी क्रियाशीलता तथा इनके उपयोग के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 तथा हेल्थ वेलनेस सेण्टर प्रभावी रूप से क्रियाशील किये जाएं। वहां पर स्वच्छता व साफ-सफाई के कार्य सहित डाॅक्टर्स, पैरामेडिक्स, दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वच्छता समितियों का गठन हो। उन्होंने कहा कि ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ के दृष्टिगत टीम वर्क के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण वाॅटर लाॅगिंग या जल जमाव की शिकायतें न मिलें। जल जमाव को रोके जाने के प्रबन्ध किये जाएं। 

          मुख्यमंत्री  ने कहा कि सभी जनपदों के लिए ऑक्सीजन प्लाण्ट्स की स्थापना के लिए स्वीकृति दी गयी है। यह ऑक्सीजन प्लाण्ट्स भारत सरकार, राज्य सरकार तथा अन्य संगठनों व सी0एस0आर0 के माध्यम से स्थापित किये जा रहे हैं। यदि कहीं इनके सम्बन्ध में अतिरिक्त आवश्यकता है तो उसका प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव को प्रेषित किया जाए। विशेषज्ञों के आकंलन के दृष्टिगत सभी जिलों को हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। सभी मेडिकल काॅलेजों में 100 बेड का पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 (पीकू) वाॅर्ड तैयार किया जाए। जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि पीकू के निर्माण की कार्यवाही प्रभावी ढंग से शीघ्रता के साथ प्रत्येक जनपद में की जाए। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन-चार वर्षाें से कार्य भी किया गया है। पोस्ट कोविड वाॅर्ड की भी स्थापना कर मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया जाए। 

  

      मुख्यमंत्री  द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जनपद में कोविड-19 के नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि आपसी सामंजस्य और टीम वर्क के कारण झांसी में संक्रमण को रोकने में सफलता प्राप्त हुई है, इसके साथ ही साथ उन्होंने जनपद में वैक्सीनेशन की प्रगति तथा तहसील स्तर पर सामुदायिक रसोई की जानकारी दी।

          उन्होंने कोविड-19 की तीसरी वेव्स के दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज सहित प्राइवेट नर्सिंग होम में गर्भवती महिलाओं और 0 से 5 वर्ष के बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी।

      एनआईसी झांसी में मंडलायुक्त  सुभाष चंद शर्मा, डीआईजी  जोगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी  आंद्रा वामसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रोहन पी कनय, नोडल अधिकारी  शिव प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी  शैलेष कुमार, नगर आयुक्त  अवनीश कुमार राय,एडी हेल्थ डॉक्टर अल्पना बरतारिया, डॉक्टर सुधीर कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर एनके जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे | 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे