बरेली के नवाबगंज में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, छापेमारी में चार महिला एक पुरुष गिरफ्तार, नगद रुपए के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद।
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने छापेमारी करके एक मकान से मकान मालकिन सहित चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मकान मालकिन अपने घर में देह व्यापार का अड्डा चलवा रही थी। जहां, ग्राहकों के लिए महिलाएं उपलब्ध होती थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवाबगंज पुलिस ने रिछौला में काशीराम कालोनी के पास स्थित एक घर में संचालित हो रहे अनैतिक देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी करके मामले का फंडा फोड़ कर दिया है। लंबे समय से मकान में छुप छुप कर अनैतिक काम हो रहा था। पुलिस के छापेमारी से मामला उजागर हो गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, नवाबगंज पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी हुई की रिछौला गांव में काशीराम कालोनी में गरीब घरों की कुछ महिलाएं लगातार जाती है, वहां अक्सर अलग-अलग पुरुषों का आना-जाना लगा रहता है। महिलाएं वेश्यावृत्ति में शामिल होकर देह व्यापार कर रही हैं।
एक महिला सहित पांच गिरफ्तार
जानकारी हासिल होते ही नवाबगंज पुलिस टीम छापेमारी के लिए रवाना हो गई, पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही आसपास में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बिहार के रहने वाले अरबाज पुत्र शराफत के साथ चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
मकान मालकिन निकली सरगना
पुलिस के पूछताछ में एक महिला ने बताया कि वह अपने मकान में इस काम से जुड़ी महिलाओं को किराए का कमरा देती थी। तीन अन्य महिलाएं अपने ग्राहकों को लेकर स्वयं आती है। कमरे के बदले उनसे रुपए मिलते हैं। रुपए कमाने के लिए सभी देह व्यापार के काम में लगे हुए हैं। ग्राहकों से रकम अदायगी के लिए नकद नहीं होने की स्थित में ऑनलाइन पेमेंट भी ले लिया जाता है।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, 3200 रुपए नगद और कुछ उत्तेजना संबंधित दवाएं बरामद की है।
बोले सीओ
नवाबगंज क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ