बरेली के नवाबगंज में महिला लेखपाल ने किया आत्महत्या का प्रयास, प्रेमी से मिलने के बाद महिला का विवाद, नाराज प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती।
उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेमी से विवाद होने के बाद महिला लेखपाल ने खौफनाक कदम उठा लिया, महिला की जान, जाने से पहले उसके प्रेमी ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला लेखपाल अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी। इस दौरान वह फांसी लगाकर लटक गई। प्रेमी युवक ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि महिला लेखपाल का क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी प्रेम प्रसंग के चलते महिला प्रेमी से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी। जहां उसका प्रेमी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया, जिसे महिला लेखपाल बर्दाश्त न कर सकी। आवेश में आकर महिला लेखपाल ने प्रेमी के सामने ही आत्मघाती कदम उठा लिया।
प्रेमी के फूले हाथ पांव
बताया जाता है कि, फांसी लगाने से पहले महिला ने प्रेमी को धमकी देते हुए आत्महत्या के लिए आगाह किया, लेकिन प्रेमी युवक इसे महज कुछ क्षणों की नाराजगी मानकर नजरअंदाज करता रहा। महिला जब, प्रेमी के आंखों के सामने फांसी के फंदे से लटक गई, तब उसे लगा कि उसकी प्रेमिका खोखली बातें नहीं कर रही थीं। जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। हालांकि उसने हिम्मत दिखाते हुए महिला को फांसी के फंदे से उतार कर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
फरार हुआ प्रेमी
बताया जाता है कि घटना के बाद प्रेमी युवक इतने खौफ में आ गया कि प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मौके से भाग निकला। अब पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है। हालांकि, महिला के तरफ से मामले में कोई बयान नहीं आया है।
क्या कहती है पुलिस
मामले में बरेली पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा जांच की जा रही है तहरीर मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ