Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किसानों को भड़का रहे हैं दूसरे दलों के लोग:जलशक्ति मंत्री

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू नहर का गैप न भरने देने के लिए दूसरे दलों के लोग किसानों को भड़का रहे हैं। जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह बात प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने करनैलगंज के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। ग्राम परसा गोंड़री के किसान लगभग एक वर्ष से धरने पर बैठे हुए हैं। मगर नहर का निर्माण नहीं पूरा हो पा रहा है। जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


इस संबंध में पूछे जाने पर जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे दलों के लोग अनावश्यक राजनीति करते हुए लोगों को भड़का कर मामले को तूल दे रहे हैं। जिससे किसानों का अहित हो रहा है। दूसरी ओर सरयू नहर खंड प्रथम गोण्डा के अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार के अनुसार धनई पट्टी राजबाहा की कुल लंबाई 18.700 किलोमीटर है। जिससे कुल नौ अल्पिकायें निकलती हैं। इन नौ अल्पिकाओं की कुल लंबाई 44.575 किलोमीटर है। धनई पट्टी राजबहा प्रणाली का कुल सिंचित क्षेत्र 6436 हेक्टेयर है। वर्तमान में इस नहर पर एक मात्र गैप जो ग्राम परसा गोंड़री में है। इसी नहर पर ग्राम सालपुर धौताल, धनखर, धानी गांव एवं ठाकुरापुर में भी गैप था। इसकी भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2010-11 में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गोण्डा द्वारा किया गया जिसे प्रशासन एवं पुलिस बल के सहयोग से मुक्त करवाकर निर्माण का कार्य संपन्न कराया गया। मगर ग्राम परसा गोंड़री में एकमात्र गैप वर्तमान में विद्यमान है जिसके भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2010-11 में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गोण्डा द्वारा किये जाने के उपरांत अधिकार पत्र सरयू नहर खंड एक गोण्डा को दे दिया गया था तथा उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में विभाग के नाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि मात्र तीन परिवारों के विरोध के कारण उक्त स्थल पर निर्माण का कार्य अब तक नहीं हो पाया है जिससे हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे