Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा नेता चौधरी औरंगजेब की अगुवाई में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत




प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का थपथपाया पीठ
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मगहर पुलिस चौकी के निकट माल्यार्पण कर स्वागत किया !
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के मगहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भारी जयघोष के साथ किया !उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली सन्त कबीर की समाधि स्थल पर मत्था टेका और सन्त कबीर जी के विचारों पर प्रकाश डाला इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि भाजपा की सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए बेहतर कार्य किया है। उनके लिए अनेको योजनाओं जैसे नई रोशनी नई सवेरा, नई उड़ान, सीखो और कमाओ, नई मंजिल एवं प्रधानमंत्री आवास उज्ज्वला योजना जैसे दर्जनो योजनाओं का संचालन कर रही है। जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही सर्व समाज को लाभ मिल रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के बेहतरी के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी क्षेत्रीय टीम को कहा कि आप अल्पसंख्यक समाज के साथ ही साथ आम जनता के बीच भी अपनी संवाद को परस्पर बनाये रखे सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यो को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे जिससे कि भारतीय जनता पार्टी 2022 में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार आये और उत्तर प्रदेश में पुनः कमल खिलने का मार्ग प्रशस्त हो एक तरफ जहा प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब का पीठ थपथपा कर शाबासी दी वही क्षेत्रीय टीम की भी बहुत सराहना किया स्वागत करने वालों में चौधरी औरंगजेब के अलावा जिलाध्यक्ष शब्बीर अहमद, जिला महामंत्री अबरार अहमद, मीडिया प्रभारी इमरान खान, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे