Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:दहेज लोभियों की प्रताड़ना से विवाहिता की मौत

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। दहेज के लोभियों की मनमानी से एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पीड़ित मायके वालों ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। 


जिसपर एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं तहरीर मिलने के बाद भी गुटुवार को रिपोर्ट दर्ज नही हुई। ग्राम पारा निवासी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि मार्च 2019 में उसने अपनी इकलौती पुत्री प्रिया की शादी ग्राम फत्तेपुर कोटहना निवासी सौरभ सिंह के साथ किया था। 


अपने सामर्थ के अनुसार उसने दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने कम दहेज मिलने की बात कहकर मायके से पर्याप्त दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे मार पीटकर प्रताड़ित करने लगे। यही नही उसे पेट भर भोजन भी नही दिया जाने लगा। जिससे वह भुखमरी का शिकार होकर बीमार हो गई। 


मगर दहेज के लोभियों ने उसका दवा इलाज नही कराया। सूचना पाकर वह अपनी पुत्री को अपने घर लाया और लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया हास्पिटल में भर्ती कराकर दवा इलाज कराने लगा। 

मगर उसके हालात में सुधार नही हो सका और बीते 30 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर पुलिस मुकदमा करने से कतराती रही। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे