Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:सरयू पुल पर PWP द्वारा यातायात रोकने के लिए बनाई गई दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू पुल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा यातायात रोकने के लिए बनाई गई दीवार से अनियंत्रित कार टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 


उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। गोंडा लखनऊ मार्ग पर सरयू पुल के अप्रोच में दरार आने के कारण एक सप्ताह पूर्व पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण के बाद एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को निकलने भर का रास्ता छोड़कर दीवार बना दिया गया। 


बड़े वाहन ना निकल पाए इसके लिए पुल के दोनों तरफ दीवार बना दी गई। शनिवार की रात्रि लखनऊ की ओर से आ रही एक कार पुल पर बनी दीवार से टकरा गई। तेज रफ्तार कार सवार सीधे दीवार से टकराया। 


यदि थोड़ी भी कार और अनियंत्रित होती तो पुल की रेलिंग तोड़ नदी में या करीब सौ फीट नीचे खाई में जा गिरती। जबकि कुछ ही दूरी पर पुलिस का बैरियर भी लगा है। जहाँ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती है। 


बिना पूछतांछ के किसी भी वाहन को आगे नही जाने दिया जाता है। कुशल यह था कि बड़ी दुर्घटना बच गई। इसमें पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी कम नही है। पुलिस के बैरियर को तेज रफ्तार कार कैसे पुल तक पहुंच गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे