Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनता से किए अपने एक-एक संकल्प को भाजपा सरकार ने किया है पूरा:विनोद सोनकर

भाजपा की आयोजित हुई जन विश्वास यात्रा तैयारी बैठक

(एस.के.शुक्ला/वेद व्यास त्रिपाठी)

प्रतापगढ़ : नगर क्षेत्र के मीरा भवन स्थित लीला पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन विश्वास यात्रा तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र यात्रा प्रमुख सांसद विनोद सोनकर रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 


इसके उपरांत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का  माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यात्रा के दौरान मोर्चा का सम्मेलन भी होना है। 


श्री मिश्र ने कहा कि जिसमें यात्रा के दौरान एक विशाल सभा होना है। भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी समग्र ताकत लगाकर जनपद के अंदर वातावरण बनाते हुए यात्रा को एतिहासिक बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।


इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सांसद विनोद सोनकर ने यात्रा की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त,ठीक ढ़ंग से सफल बनाने हेतु जनपद के विधानसभा वार यात्रा प्रमुखों,आईटी प्रमुखों एवं चिकित्सा, सुरक्षा प्रमुखों से उनके दायित्व के विषय की जानकारी लेते हुए सवाल करते हुए पदाधिकारियों को जन विश्वास यात्रा के सफलता के लिए मूलमंत्र दिया। 



इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनता से किए अपने एक-एक संकल्प को पूरा किया है।पार्टी करोडो जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर समूचे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी। 


उन्होंने कहा कि अन्य दलों को  बताना होगा कि उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में कितना विकास किया है। इसी भय बस वह तरह तरह के हथकंडे अपना कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे, किंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर उनकी मंसा को बेनकाब कर देंगे। 


उन्होंने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण के अपने कार्यों, ढांचागत विकास, पर्याप्त बिजली, शिक्षा सुधार, कौशल विकास तथा कृषि कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताएगी।


जन विश्वास यात्रा तैयारी बैठक में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच यात्रा की सफलता को लेकर रणनीति तैयार करते हुए संवाद किया गया।



बैठक का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व यात्रा जिला प्रमुख राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने किया। 


बैठक के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, ओम प्रकाश, राम जी मिश्र, पवन गौतम, राजेश सिंह,रुचि केसरवानी, अभिषेक पांडेय, धनंजय शुक्ल,पिंटू तिवारी, आलोक गर्ग, के साथ ही सभी मोर्चा के अध्यक्ष व  जिला पदाधिकारी तथा यात्रा प्रमुख आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे