Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिवक्ता गिरीश की माॅ के निधन पर प्रमोद तिवारी ने जताई संवदेना , साथियों ने भी जताया दुख

गौरव तिवारी

प्रतापगढ़ जूनियर बार एशोसिएशन के महामंत्री एवं क्षेत्र के हर्षपुर कोटवा निवासी गिरीश मिश्र बाबा की माॅ सावित्री देवी 88 का बीमारी के चलते रविवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में साथी अधिवक्ता गिरीश के आवास पहुंचे और माॅ के निधन पर उन्हें ढांढस बधाया । 



इधर केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी अधिवक्ता गिरीश की माॅ के निधन पर संवेदना जताई है। 


लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश , उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विकास मिश्र, विपिन शुक्ल, बाबा नरेन्द्र ओझा, सुमित त्रिपाठी ने साथी अधिवक्ता की माॅ के निधन पर दुख जताया है। 


वही देश के प्रख्यात साहित्यकार डाॅ0 ओम निश्चल की भी माॅ रही सावित्री के निधन पर साहित्यकार डाॅ0 नागेन्द्र अनुज, विशालमूर्ति मिश्र, डाॅ0 दुर्गा प्रसाद ओझा, अंजनी अमोघ, अनूप त्रिपाठी आदि ने भी संवदेना प्रकट की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे