Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:नहर में पानी नही आने से किसानों ने प्रदर्शन कर नहर विभाग की बताई ऐसी सच्चाई जिसे जानकर हैरान हो जायेगे आप

वीडियो


आर के गिरी 

गोण्डा: केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी सरयू नहर परियोजना जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। 


माइनर में पानी ना आने के कारण किसानों के जायद की फसलों के साथ-साथ गन्ना भी सूख रहा है। किसानों का आरोप है किस सिर्फ दिखावा के लिए माइनर में पानी छोड़ा जाता है।


यह हाल कहीं और का नहीं बल्कि सरयू नहर खंड 4 के कठौवा माइनर का है। माइनर में पानी ना आने से नाराज किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर नहर विभाग के विरोध में नारे लगाए। 


गौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव तेजपुर के किसानों ने बताया कि माइनर में पानी सिर्फ दिखाने के लिए छोड़ा जाता है। हम लोग बहुत परेशान हैं हमारी गन्ने की फसल सूख रही है। 


डीजल इतना महंगा है कि हम लोग उससे सिंचाई कर नहीं सकते हैं। जिससे खेती किसानी पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। हम लोगों का सुनने वाला कोई नहीं है। 


नहर विभाग द्वारा समय-समय पर दिखाने के लिए पानी छोड़ दिया जाता है लेकिन यह पानी हम लोगों के खेतों तक नहीं पहुंचता है। जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। 


साथ ही साथ इस भीषण तपिश में गन्ना सहित जायद की सभी फसलें लगभग सूख चुकी हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था। कि माइनर में पानी छोड़े जाने के लिए जब हम लोगों ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी पानी नहीं छोड़ा जाएगा। 


जब हम लोगों की फसल सूख जाएगी तो फिर पानी छोड़े जाने का क्या मतलब होगा। प्रतिवर्ष विभाग हम लोगों के साथ यही खेल कर रहा है। जब पानी की जरूरत होती है तो मानइर में पानी नहीं आता है। 



फसल पककर तैयार हो जाती है। उसके कटाई का समय जब आता है तो पानी छोड़ दिया जाता है। जिससे खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल बर्बाद हो जाती है। 


कभी भी विभाग द्वारा हम लोगों को सिंचाई के लिए समय से पानी नहीं दिया गया। यह हाल तब है जब पड़ोसी जनपद बलरामपुर में स्वयं प्रधानमंत्री ने इस परियोजना को किसानों को समर्पित करते हुए कहां था। कि यह परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। 


वैसे सरयू नहर खंड की एक ही नहीं करीब आधा दर्जन ऐसी माइनर हैं। जिनका संचालन सिर्फ कागजों में किया जा रहा है। माइनर से किसान के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। 


जिम्मेदार अधिकारी कागजों में नहर का संचालन कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे