Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाई की कलाई पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन



मुहूर्त को लेकर दो दिन मनाया गया रक्षाबंधन

कमलेश

धौरहरा-लखीमपुरखीरी:धौरहरा क्षेत्र में शुक्रवार को भी रक्षा बन्धन का पर्व उत्साह से मनाया गया। 


बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लम्बी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों के रक्षा का संकल्प दोहराया। 


क्षेत्र में रक्षा बंधन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। इस बार गुरुवार को  रात 8.25 बजे से मुहूर्त होने की वजह से गुरुवार के साथ साथ शुक्रवार को सुबह भी राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा।


रक्षाबंधन के लिए बहनें बुधवार से ही पीहर पहुंचनी शुरू हो गई थी। वहीं गुरुवार को भी कई बहनें अपने पीहर पहुंची। बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। 


रक्षा बंधन को लेकर बच्चों में भी उत्साह रहा। छोटी बालिकाओं ने भी अपने भाईयों को राखियां बांधी। आस पड़ोस के गांवों में रहने वाली कुछ बहनों के पीहर नहीं आने पर उनके भाईयों ने वहीं जाकर राखी बंधवाई। रक्षा बंधन के चलते क्षेत्र में भी चहल-पहल रही। 


रक्षा बंधन पर महिलाओं के राखी बांधने जाने से रोडवेज बसों के साथ निजी बसों में भी भीड़ रही। 


रोडवेज की ओर से रक्षा बंधन पर गुरुवार व शुक्रवार को महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा करवाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे