गोंडा। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बब्बन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्लाक प्रांगण में प्रधान संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील लाटर ने कहा कि हम सरकार के संपर्क में निरंतर रहने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलसर में आगामी 23 व 24 अक्टूबर को कृषि एवं ग्र्राामीण मेला का आयोजन जायेगा। जिसमें सरकार के कई प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। और उनसे ग्राम प्रधानों की अनेकों समस्याओं पर विधिवत वार्ता किया जायेगा। राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक, महासचिव अनिल तिवारी एवं जिलाध्यक्ष विजय मिश्र सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रकट किये। विश्वनाथ सिंह, धु्रवराज यादव, सुरेंद्र कुमार तिवारी, सिद्धनाथ निषाद, मनीराम, लल्ला, मुकेश सिंह एवं विशाल सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ