Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुहागरात पर दुल्हन ने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

फतेहपुर के खखरेरू में दुल्हन ने सुहागरात में पति का काटा प्राइवेट पार्ट, दूल्हा गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती।

fatehpur-khakhreru-dulhe-ke-private-part-per-hamla


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने सुहागरात पर पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पति की चीख निकल पड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मामला जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पर दुल्हन ने दूल्हे के ऊपर हमला बोल दिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। दूल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है, निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है। वर और वधू पक्ष का कहना है कि दुल्हन दिमाकी तौर पर कमजोर है।


4 महीने पहले पसंद की थी लड़की 

दरअसल,खखरेरू गांव के रहने वाले युवक के परिजनों ने 21 वर्षीय युवक के विवाह के लिए कौशांबी जिले की रहने वाली एक लड़की 4 महीने पहले पसंद की थी। 5 जून को शादी के उपरांत 6 जून को लड़की की विदाई हो गई थी। शादी तय होने से लेकर संपन्न होने तक किसी को दुल्हन के स्थित का आभास नहीं हुआ। अचानक सुहागरात के दौरान दुल्हन के कमरे से दूल्हे की निकली चीखों ने रात के सन्नाटे को छीन लिया। 


दूल्हे पर चाकू से हमला 

सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सारे रिश्तेदार गहरी नींद में सो गए थे, रात के लगभग 2:00 बजे के बाद दूल्हा कमरे में पहुंचा, जहां उसका दुल्हन से किसी बात पर विवाद हो गया। जिससे दुल्हन बेकाबू हो गई। उसने कमरे में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से दूल्हे के संवेदन से अंगों पर हमला बोल दिया। जिससे टूटे सन्नाटे हैं, पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों ने दूल्हे को तत्काल निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। 


तहरीर का अभाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दुल्हन को मंदबुद्धि बताया जा रहा है। किसी पक्ष के द्वारा कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे