Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्राइम जंक्शन का बड़ा असर : दोषी पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज


सुनील उपाध्याय 

 बस्ती:   बुधवार  के दोपहर  थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित न्याय चौराहा पर स्थापित दो दुकानो के कब्जेदारी के विवाद को लेकर विवादित दुकान के सामने दो पक्ष कहा सुनी के उपरांत मारपीट पर आमादा हो गए |
  
जिसमे एक पक्ष के  शीतला सिंह व दूसरे  पक्ष के आलोक पाण्डेय कहासुनी के बाद  मारपीट करने लगे । कहा-सुनी के दौरान आलोक पाण्डेय पक्ष के लोगो द्वारा फायर किया गया तथा  हाथो में लाठी –डंडा लेकर शीतला सिंह के पक्ष के आदमियों को पुराने डाकखाने चौराहे , शास्त्री चौक पर मारपीट किये । 
जिसे क्राइम जंक्शन ने प्रमुखता के साथ दबंग छात्र नेताओं ने कानून व्यवस्था को दी चुनौती शीर्षक से प्रकाशित कर महकमे के उच्चाधिकारियों को ट्विट किया जिसे संज्ञान लेते हुए 
 पुलिस अधीक्षक बस्ती  दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । मौके पर लगायी पीकेट ड्यूटी व एक्शन मोबाइल में लगे पुलिस कर्मचारी 1.hcp श्याम सुन्दर शर्मा 2.का0 अरुण कुमार प्रजापति 3.का0 रुद्र प्रताप 4. का0 ओमकार नाथ यादव को लापरवाही बरतने में निलम्बित किया गया तथा hg राजेश यादव के विरुद्ध कार्यवाही हेतु होमगार्ड कमाण्डेंड को सूचित किया गया । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे