Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ओवरटेक कर रही यात्री सेवाएं आपस मे टकराई, नेशनल हाईवे पर बाल बाल बचा हादसा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। नेशनल हाईवे पर रोडवेज यात्री सेवाओ के एक दूसरे को ओवरटेक करने की स्पर्धा मे बुधवार को एक बडी सडक दुर्घटना होने से बच गई। हालांकि यात्री सेवाओ के आपस मे टक्कर होने से एक सरकारी यात्री सेवा के कांच के शीशे टूटकर बिखर गये। बुधवार को पूर्वान्ह करीब ग्यारह बजे स्थानीय कोतवाली के हण्डौर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर आलमबाग डिपो की एक यात्री सेवा सवारियो को लेकर लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही थी। इसी बीच यात्री सेवा अपने से आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने लगी। संयोग इसी बीच इसी यात्री सेवा के पीछे आलमबाग डिपो की ही दूसरी यात्री सेवा भी इसे ओवरटेक करने का प्रयास करने लगी। अचानक अगली यात्री सेवा ने ब्रेक लिया और पीछे आ रही दूसरी यात्री सेवा आपस मे टकरा गई। इस यात्री सेवा मे लगभग पैतीस सवारियां प्रतापगढ़ जा रही थी। पीछे से टकराई यात्री सेवा के अगले शीशे टूटकर हाईवे पर बिखर गये। क्षतिग्रस्त यात्री सेवा के चालक प्रेमसागर व परिचालक अजय शर्मा ने सवारियों को दूसरी यात्री सेवा मे स्थानान्तरित कर प्रतापगढ़ भेजवाया। जबकि दूसरी यात्री सेवा के चालक नीरज व परिचालक सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे मे कोई भी हताहत नहीं हुई। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री सेवाओ के आपस मे टकराने से करीब घंटे भर नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित रहा। इस बीच रोडवेज यात्री सेवाओ के आपस मे टकराने की जानकारी होने पर लालगंज डिपो के एआरएम भी मौके पर पहुंचे और दोनो यात्री सेवाओ के चालको एवं परिचालको से दुर्घटना के बाबत गहन पूछताछ की। वहीं यात्री सेवाओ के बीच ओवरटेक करने को लेकर हुई दुर्घटना से भले एक बड़ा हादसा टल गया हो किंतु नेशनल हाईवे पर आये दिन सरकारी यात्री सेवाओ मे भी सवारियो की जान जोखिम मे डालकर ओवरटेक का चस्का परिवहन विभाग के यातायात प्रबंधन को लेकर भी बड़ा सवाल खडा कर गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे