Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंग छात्र नेताओं ने कानून व्यवस्था को दी चुनौती




सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । जिले में दबंग छात्र नेताओं द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग कर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। जिला जज न्यायालय परिसर से चंद कदम पर हुई फायरिंग से दहशत फैल गयी है। कोतवाली इलाके के पुराना डाकखाना चौराहे पर साढ़े ग्यारह बजे के आसपास उस समय अफरा तफरी मच गई जब डिग्री कालेज छात्रों के दो गुटों में मारपीट शरू हो गयी बात बिगड़ती देख एक गुट ने फायरिंग कर दी जिससे कचहरी में आये लोंगो के बीच हड़कंप मच गया। एसपी आफिस से मात्र सौ मीटर पर हुई इस घटना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तब उपद्रवी चंपत हो गए उधर ऐक्शन में आई पुलिस मौके पर मिले दर्जन भर दो पहिया वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के पीछे छात्र नेता आलोक पांडेय और शीतला सिंह के गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है । 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे