Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बभनजोत के स्कूलों में छापेमारी से हडकम्प


गोंडा:-सूबे के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का दिखा असर।शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की टूटी नींद।बुधवार को तड़के सुबह आठ बजे खंडशिक्षा अधिकारी  बभनजोत अर्जुन प्रसाद वर्मा ने टीम के साथ कई स्कूलों पर छापा मारा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गैर मान्यता वाले  विद्यालयों और संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।छापा पड़ने पर अवैध स्कूल चलाने वाले संचालकों में हड़कम्प मच गया। गैर मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों के संचालकों को विद्यालय बंद कर छात्र छात्राओं को वापस घर भेजना पडा। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से चल रहे विद्यायलयों को नोटिस के जरिए स्कूल बंद करने की चेतावनी दी गयी थी।लेकिन इसके वावजूद भी संचालकों के कानों में जूं तक नहीं रेंगा।उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालन के लिए मान्यता के कागजात व मानक के हिसाब से स्कूल बनना चाहिए।उन्होंने जिन संचालकों के पास कोई कागजात नहीं मिला उनका विद्यालय बंद करवा कर पुनः न खोलने की सख्त हिदायत दी।एन पी आर सी की टीम को चेकिंग के लिए भी लगाया गया है। उनकी रिपोर्ट पर कार्यवाही भी की गयी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विद्यालयों के छात्र छात्राओं को घर भेज कर स्कूलों को बंद करवा दिया गया है।


इन स्कूलों पर की गई छापेमारी
 खंडशिक्षा अधिकारी की टीमो महादेव लघु माध्यमिक विद्यालय केशनगर ग्रांट पूर्वी (हिन्दनगर ) यम टी आर सी पब्लिक स्कूल केशव नगर ग्रांट मानस स्थली पब्लिक स्कूल केशवनगर ग्रांट आयडियल पब्लिक स्कूल  घारी घाट  जय हनुमान शिक्षा प्रसाद समिति पर छापा मार कर विद्यालयों को बंद करवाया गया है।उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर ऐसे स्कूलों को संचालित नहीं होने दिया जायेगा।साथ ही छापेमारी का अभियान अभी चलता रहेगा।इस मौके पर ए बी आर सी राम बिलास वर्मा पवन कुमार मिश्रा जावेद कमर अम्बिका प्रसाद वर्मा  सावित्री देवी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे