Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घात लगाकर हमले मे पिता पुत्र गंभीर रूप से चुटहिल, इलाहाबाद रेफर


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गाबी महुआवन गांव मे रंजिशन जानलेवा हमले मे पिता और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हालत नाजुक होने पर घायल पिता एवं पुत्र को इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गांव के मकसूद अहमद ने बुधवार को कोतवाली मे दी गई तहरीर मे कहा है कि सुबह छः बजे उनके पिता रियाज अहमद शौच के लिये समीप के नदी किनारे गये थे। इसी बीच पहले से ही घात लगाकर बैठे पडोसी रफीक, अनीस, फिरोज, अबू व तालिब लाठी डंडा तथा लोहे की राड से लैस होकर पिता रियाज पर हमलावर हो उठे। आरोपियो द्वारा रियाज अहमद को मारपीटकर अधमरा कर दिया गया। घायल रियाज की चीखपुकार सुन भाई फरमूद बीचबचाव के लिये दौडा तो आरोपियो ने उसे भी मारपीटकर जख्मी कर दिया। इस बीच शोरशराबा सुनकर गांव के अन्य लोग दौडे तो आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। सूचना मिलने पर सरकारी एम्बुलेंस सेवा एक सौ आठ मौके पर पहुंची और घायल रियाज तथा फरमूद को इलाज के लिये सुखपाल नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां हालत गंभीर होने पर दोनो घायलो को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां भी घायलो की स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने उन्हें इलाज के लिये इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पीडित ने स्थानीय कोतवाली पहुंचकर आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर सौपीं है। इस बाबत कोतवाल अंगदराय का कहना है तहरीर मिली है लीलापुर चौकी इंचार्ज से जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे