Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा के महिला जिला अस्पताल में गुंडागर्दी : वीडियो C C कैमरे में कैद


गोंडा :यूपी में एक बार दबंगों की दबंगई फिर देखने मिली है जहां दबंगों ने एक सफाई कर्मी की जमकर पिटाई कर दी हालांकि यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मामला गोण्डा जिला के महिला अस्पताल का है जंहा महिला अस्पताल में एक मरीज़ के परिजनों ने अस्पताल के सफाई कर्मी की जमकर पिटाई कर दी।
वीडियो 


 महिला अस्पताल में तैनात इस सफाई कर्मी का दोष बस इतना था कि उसने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सफाई करने के दौरान इन लोगों से हटने के लिए कहा था। जिसके बाद वहां पर बैठे मरीज के तीमारदार को यह बातें नागवार गुजरी और उसने अपने और साथियों को बुलाकर सफाई कर्मी की जम कर पिटाई कर दी। इस दबंगई को देख मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह से बीच बचाव किया जबकि इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की  वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं की गोंडा में दबंग किस तरह से हावी है और इनके हौसले किस तरह बुलन्द है कि ये कानून की धज़्ज़ियाँ खुलेआम उड़ाने से भी नही डरते।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है दो को मौके से गिरफ्तार कर वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे