सुनील उपाध्याय
बस्ती । मनुष्य जीवन पर्यन्त सीखता रहता है, जो कुछ सिखाया गया है उसका नियमित अभ्यास करते रहने से ही निपुणता आती है। यह विचार ब्लाक मंत्री सन्तोष कुमार सिंह ने बस्ती सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर के परिसर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड,फ्री बीइंग मी,योग,व्यायाम प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर टेन्ट का निरीक्षण करते हुए व्यक्त किया।
बेस्ट स्काउट वीरेन्द्र और बेस्ट गाइड गुलशन को चुना गया। टेन्ट पीचिंग प्रतियोतिगता में विष्णु की शेर टोली प्रथम और अफरोज की बाघ टोली द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली में उम्मे खैर की गुलाब टोली प्रथम, हेमवन्ती की कमल टोली द्वितीय स्थान पर रही।
प्रधानाध्यापक मो. याकूब सिद्दीकी,जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाडेय,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में पौध रोपण करके उनके सुरक्षा हेतु प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। अर्चना सिंह, श्याम नारायण सिंह, परवीन खातून, आयशा फारुकी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ