Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सबको साथ लेकर चलने के सिद्धान्त पर आगे बढ़ रही है भाजपा : हर्षवर्धन सिंह



अमरजीत सिंह 
अयोध्या। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा महानगर की बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री व महानगर के सदस्या प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा की गयी मेहनत के बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता अपने पुराने कार्यो का अनुसरण करते हुए एक बार फिर सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा सबको साथ लेकर चलने के सिद्धान्त पर आगे बढ़ रही है। 

उन्होने बताया कि महानगर में 26 सेक्टर व 200 बूथ है। सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाना है। प्रदेश में 26 से 30 जून के बीच बैठक का आयोजन होगा। अयोध्या महानगर की बैठक 30 जून को होगी जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी मौजूदगी रहेगी। 1 से 4 जुलाई तक मण्डलों की समीक्षा की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धान्त पर लगातार आगे बढ़ रही है। पूरे विश्व आज हमारे नेतृत्व के आगे नतमस्तक है। इस अवसर पर तिलकराम मौर्या, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, शैलेन्दर कोरी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे