बिहार में जमुई की आयुषी ने अपने पति से चार साल बाद तोड़ा नाता, रिश्ते में बेटे कहे जाने वाले भतीजे से रचाई शादी, रिश्तो को शर्मसार करते हुए कहा कि बस प्यार हो जाता है।
दिनों दिन समाज में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटनाएं देखने को मिल रही है, कही ससुर होने वाली बहू को लेकर भागने का मामला होता है, तो बीते दिनों होने वाले दामाद से सास की लव स्टोरी सुर्खियों में रही है, रही सही कसर बिहार के जमुई की रहने वाली आयुषी ने पूरा कर दिया। पति से रिश्ता तोड़कर पति के भतीजे की दुल्हन बन गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के जमुई के रहने वाली आयुषी ने अपने पति विशाल दुबे को तलाक देकर भतीजे से कोर्ट मैरिज करके चाची से दुल्हन बन गई है। मामले में आयुषी का वीडियो बयान इंटरनेट की सुर्खियों में है। जिसमें आयुषी ने मोहब्बत होने की बात बताई है। आयुषी ने समाज और लोक लाज की परवाह किए बिना चाची और भतीजे के रिश्तों को कलंकित करते हुए शादी कर ली है।
एक बच्ची की मां है आयुषी
वर्ष 2021 में विशाल दुबे से आयुषी का विवाह हुआ था, सब कुछ अच्छे से चल रहा था, इस दौरान आयुषी एक बच्ची की मां भी बन गई। लेकिन, इन्हीं दिनों में आयुषी का पति से मोह भंग होता गया। जिसका परिणाम यह निकला कि जो सचिन आयुषी को चाची कहकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया करता था, आयुषी उसी भतीजे की दुल्हन बन गई।
आयुषी का बयानभतीजे से कैसे हुई आंखें चार
मीडिया से बात करते हुए आयुषी ने बताया कि अब भतीजा ही उसका पति है, इससे पहले ही भतीजा उसका पति बन गया था। भले ही वह रिश्ते में उसकी चाची थी। मोहब्बत का फलसफा सुनाते हुए आयुषी ने बताया कि 4 साल पहले वह विशाल की दुल्हन बनकर आई थी, लेकिन 2 साल पहले उसे अपने भतीजे सचिन से मोहब्बत हो गई। आयुषी ने बताया कि प्यार कभी भी किसी से हो सकता है, यह कब अटैच करवा देता है पता नहीं चलता है। घर में भतीजे से लगातार मुलाकात के बाद मोबाइल पर भतीजे से बात करते हुए उसकी दीवानी हो गई। आयुषी ने बताया कि वह पूर्व पति को तलाक देकर सचिन की दुल्हन बन गई है। सचिन के साथ वह खुश है, पूरी जिंदगी सचिन के साथ गुजारेगी।
पत्नी का आरोप, पति ने किया विवश
आयुषी ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सभी औरतें एक के जैसी नहीं होती है, जो पति के अत्याचारों को सहती जाएं। पूर्व पति लगातार अत्याचार करता रहा, जिसके कारण से उससे प्यार कम होता गया, इसी दौरान भतीजे सचिन से मोहब्बत हो गई। पति ने इतना प्रताड़ित कर दिया कि सचिन से लगाव बढ़ता चला गया। इसलिए उसने पति का साथ छोड़कर भतीजे का हाथ पकड़ लिया।
बायोलॉजिकल पिता के पास रहेगी संतान
आयुषी ने बताया कि विशाल से वह एक बच्ची की मां है, लेकिन मामला जब अदालत में पहुंचा तो यह निर्णय लिया गया है कि संतान अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ रहेगा। आयुषी ने बताया कि ऐसी स्थिति में मेरा बच्ची पर अधिकार नहीं है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ