ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत सभागार में सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न जी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पियूष मिश्रा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रदुमन जी ने कहा कि सदस्यों की संख्या के आधार पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पिछली बार जब सदस्यता अभियान चलाया गया था तब लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी जिसमें लगभग 2 करोड़ लोगों ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी प्रकार आगामी 6 जुलाई को वाराणसी से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।
उसी दिन प्रदेश के प्रत्येक जनपद, प्रत्येक मंडल में सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित किसी भी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी, किसानों, व्यापारियों, छात्रों, वकीलों, डॉक्टरों आदि सभी वर्गों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष पियूष मिश्रा ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए मंडल स्तर पर बूथ स्तर पर बैठक इत्यादि करके सदस्यता की संख्या को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना है।
जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि जनपद के सभी मंडलों के सदस्यता प्रमुखों ने अपने-अपने मंडल से होने वाले सदस्यता अभियान का लक्ष्य आज जिला अध्यक्ष के समस्त प्रस्तुत किया जो कि कुल मिलाकर लगभग एक लाख के पार रही। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, हरीश शुक्ला जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप अनिल पासवान विष्णु सिंह कोषाध्यक्ष संदीप पांडे जिला मंत्री विनय शर्मा अजय सिंह धर्मेंद्र पांडे अनुपम मिश्रा अनिता साहू केके श्रीवास्तव दीपक गुप्ता रंजीत बाबा मधुबाला वर्मा हंसराज सिंह जिला मीडिया सह प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव आदि सभी मंडल अध्यक्ष विधानसभा संयोजक प्रभारी प्रकोष्ठ के संयोजक व तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ