Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महानगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। महानगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। अभियान में जिले हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने दस्तक दी। बड़ी संख्या में नये सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर के अयोध्या, साहबगंज, कैटोमेंट, रेतिया, अयोध्या में चल रही सदस्यता अभियान की महानगर सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने निरीक्षण किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव देवकाली वार्ड में चल रहे अभियान की जानकारी ली। 

हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तों ने आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास  जताया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हर बूथ पर योजनाबद्ध तरीके से सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जा रही है। महानगर में रिकार्ड स्तर पर सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी। 
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवासतव ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना का असर समाज में दिख रहा है। आज अमीर, गरीब, मजदूर किसान, बुद्धजीवी से लेकर डाक्टर, अधिक्ताओं का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ा है। पार्टी की विचारधारा से समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। इस अवसर पर शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्रा, विनोद गुप्ता, आलोक द्विवेदी, नीरज यादव, विनोद श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, ओम मोटवानी, मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे