Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद ने किया भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सदस्यता अभियान के लिए लगातार भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस रखी थी जिसे लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने भी जनसंपर्क अभियान करके लोगों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की थी इसी क्रम में शनिवार को भाजपा का सदस्यता अभियान स्वतंत्र प्रभार मंत्री जयप्रकाश निषाद एवं सांसद प्रवीण निषाद ने शुभारंभ किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है क्योंकि हमारे पास सबसे ज्यादा पूरी दुनिया में भाजपा के कार्यकर्ता जनहित का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया और उन्होंने कहा कि आम जनता को बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान में हिस्सा लेना चाहिए जिससे हम अपने सभी सदस्यों का ख्याल रख सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की न्यू हमारा सदस्य ही होता है जिससे पार्टी एक विस्तार करके और ऊंचाई पर पहुंचती है। सांसद प्रवीण निषाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित का हर वह काम मुमकिन करती है जो नामुमकिन हो और अब तक हर जन कल्याणकारी योजना जनहित में चलाई गई है और उसका लाभ भी लोगों को भरपूर मिल रहा है। सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता लिया। इस दौरान मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिलाध्यक्ष सेतभान राय, जिला महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी, अवधेश सिंह, अनिल तिपाठी, छेदी यादव सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे