■ बालिकाओं को किया गया जागरुक
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बालिकाओं/छात्राओं/ महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम मे शनिवार को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद संतकबीरनगर में हो रहे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद में जाकर महिला सुरक्षा संबन्धी अभियान के बारे में बताया गया जिसमें यूपी डॉयल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, महिला हेल्प लाइन डॉयल 181 व एन्टीरोमियों टीम के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दिया गया व इन नम्बरों के प्रयोग हेतु भी छात्राओं को प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा संबन्धी उपयोगी बातें जैसे गुड टच व बैड टच के संबन्ध में जानकारी देकर उन्हे आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गये। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य थानो के स्कूलों मे भी पुलिस अधिकारियो द्वारा बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत बालिकाओं को जागरुक किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ