Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उपजिलाधिकारी सदर एवं अपर उपजिलाधिकारी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़  | जनपद के उप जिलाधिकारी सदर विजय पाल सिंह एवं अपर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह की अधिवर्षता की आयु 31 दिसम्बर 2019 को पूर्ण होने के अवसर पर  उन्हें तहसील सदर के सभागार में अत्यन्त भीड़ के बीच अधिकारियों व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने दोनो अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना एवं उनके किये गये कार्यो के उत्साह का वर्णन करते हुये कहा कि जनपद में इनकी कमी महसूस होगी। यह एक सफल अधिकारी रहे है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 एवं उप निर्वाचन-2019 में उपरोक्त दोनो अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता प्रशंसा योग्य है।
उन्होने यह भी कहा कि दोनो सेवानिवृत्त अधिकारी अपने जीवन में खुश रहे, स्वस्थ्य रहे एवं मस्त रहे। उनके दिमाग में टायर्ड एवं रिटायर्ड की भावना न महसूस हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे साथ जनपद में दोनो अधिकारियों ने कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य किये है एवं अपने दायित्वों का कुशला से निर्वहन किये है। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को सेवा में योगदान करने के बाद उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि नियत हो जाती है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रतापगढ़ बदल रहा है इसका मतलब यह है कि इतनी भीड़ एवं सभी अधिकारियों की उपस्थिति में भावभीनी सेवानिवृत्ति विदाई प्रथम बार दिखाई दी है। जनपद स्तरीय अधिकारियों को जो भी कार्य दिये गये है वह सभी ने करके दिखाया है एवं अपने दायित्वों का निर्वहन भलि-भांति किये है। अन्त में जिलाधिकारी ने आशीष वचन देते हुये दोनो सेवानिवृत्त अधिकारियों को अपने जीवन में खुशहाल रहने की सलाह दी है। 
सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी सदर विजय पाल सिंह ने अपने सेवा प्रारम्भ करने से अब तक की अवधि का वर्णन प्रस्तुत किया, इसी तरह अपर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये अपने संस्मरण बताये। वक्ताओं में समस्त उपस्थित जनपद के उपजिलाधिकारी, पुलिस विभाग के अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक सदर एवं रानीगंज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये आशीष वचन कहे। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं राजस्व विभाग के लेखपाल, कानून गो एवं नायब तहसीलदारों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विदाई समारोह का संचालन कर्मठ तहसीलदार सदर मनीष कुमार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे