Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय पार्षद के प्रथम जनपद आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर श्रावस्ती के सांसद रहे पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय पार्षद सदस्य घोषित किया गया है । राष्ट्रीय पार्षद सदस्य बनने के बाद पहली बार जनपद बलरामपुर आगमन पर उनका भाजपा यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । 

                  जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद दद्दन मिश्र को 24 जनवरी को पार्टी द्वारा राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाये जाने के पश्चात जनपद बलरामपुर प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष बलरामपुर देहात अरविन्द तिवारी की अगुवाई में वरुण सिंह मोनू ,अम्बिका मिश्र, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उमाशंकर त्रिपाठी बाबा, विजय शुक्ल प्रधान कलन्दरपुर, अटल तिवारी नीरज श्रीवास्तव, आकाश पांडेय, अछै शुक्ल, अरविन्द कुमार, राजू पासवान दौलत राम गौतम,प्रवेश आर्य,दिनेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्र को फूल मालाओं को पहना कर अपनी आस्था व्यक्त  करते हुए बधाई दी । कार्यकर्ताओं की आस्था व समर्पण को देखकर भावविभोर हुए दद्दन मिश्र ने सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि बलरामपुर की जनता तथा उनके कार्यकर्ता ही उनकी ताकत है, और उन्हीं की बदौलत उन्होंने जो भी आज तक हासिल किया है वह सब कुछ है । उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वह हर पल यहां की जनता तथा कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे