Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन


राजकुमार शर्मा 
बहराइच  - समाजवादी विचारधारा के शिल्पकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती सपा के जिला कार्यालय पर समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नि. जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने की तथा संचालन नि. जिला महासचिव ज़फ़र उल्ला खा बंटी ने किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गोष्टी को संबोधित करते हुए नि. अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की धरती  से समाजवाद का नारा बुलंद करने वाले स्व. कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले में हुआ था। उनका जीवन संघर्ष में बीता। मुख्यमंत्री रहते हुए समाज के दबे, पिछड़े, किसान, मजदूरों के लिए क्रांतिकारी नीतियां लागू कर तहलका मचा दिया था। उनके आदर्श हमारे लिए आज भी मूल्यवान एवम प्रासंगिक हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि श्री ठाकुर देश मे पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने अपने प्रदेश में पिछड़ो के लिए आरक्षण लागू किया। पिछड़ा वर्ग सदियों तक उनका कृतज्ञ रहेगा।
गोश्ठी को आनंद यादव, शाश्वत जोशी, डॉ विकास दीप वर्मा, राजेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी, अजीत सिंह, राकेश टेकड़ीवाल, निशा शर्मा, रामजी यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नईम खा, नायाब सलमानी,  तौहीद निहाल, सुनील निषाद, अजितेश पांडेय मनी, दिवाकर विश्वकर्मा, सीताराम केसरी, जग्गा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्ट जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे