अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत- 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 19 मार्च, गुरुवार से हो रहा है। क्रांतिकारी विचार मंच विगत 25 वर्षों से भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत करता चला आ रहा है।
इस आयोजन की तैयारियों हेतु मंच के संयोजक इंदु भूषण जयसवाल के आवास पर संरक्षक हरिवंश सिंह, अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे द्वारा सोमवार को बैठक कर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 18 मार्च, बुधवार को सायं 7:00 बजे से श्री अवध पैलेस, टेढ़ी बाजार में विविध सांस्कृतिक आयोजनों - काव्य संध्या, सम्मान समारोह एवं बौद्धिक संगोष्ठी के आयोजन हेतु आपस में विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। मंच के संयोजक इंदु भूषण जयसवाल ने कहा कि पाश्चात्य न्यू ईयर की तुलना में भारतीय नववर्ष की प्रसिद्ध धीमी पड़ती जा रही थी, ऐसे में क्रांतिकारी विचार मंच ने भारतीय नववर्ष को धूम धाम से मनाने का संकल्प लिया और धीरे धीरे आज सम्पूर्ण भारत वर्ष में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को विविध आयोजन होने लगे हैं।
अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व संरक्षक हरिवंश सिंह ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि पर भारत गणराज्य की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भारतीय नववर्ष के अवसर पर विविध सांस्कृतिक आयोजनों से भारतीय नववर्ष की प्रसिद्धि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने बताया कि हमारे सनातन समाज में सारे तीज, त्यौहार, पर्व, व्रत व जयंतियां हमारे पंचाग से ही मनाई जाती हैं जिसका शुभारंभ भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही होता है, व्यवहारिक काम-काज की दृष्टि से अंग्रेजी कैलेंडर का प्रचलन हो गया है लेकिन धार्मिक दृष्टि से सारे आयोजन भारतीय पंचांग से ही होते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ