Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BAHRAICH NEWS:गैगेंस्टर एक्ट में वांछित 10,000 ईनामिया ग्रिफ्तार



राजकुमार शर्मा 
बहराइच : कोतवाली रुपईडीहा अंतर्गत दस हजार रुपये का घोषित ईनामी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा आरोपी कन्छेद पुत्र मोहर्रम अली को आज सुबह तकरीबन 6 बजे पुलिस ने ग्रिफ्तार करने का दावा किया।कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विगत छह माह से कन्छेद पुत्र मोहर्रम अली निवासी मधुबन थाना रुपईडीहा फरार चल रहा था। जिसपर गैंगेस्टर , गौवध निवारण अधिनियम  गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम जैसे गंभीर धाराएं  स्थानिये थाने में पंजीकृत है। मुखबिर की सूचना पर मेरे द्वारा गठित टीम ने नेपालगंज रेलवे स्टेशन खंडहर के पास से ग्रिफ्तार किया गया है।इस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।  इस दौरान ग्रिफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ,उ0 नि विनोद कुमार गुप्ता आरक्षी सुभाष यादव, रंजय लाल साहनी ,जितेंद्र कुमार ,सच्चिदानन्द यादव आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे