Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Basti News: कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत



सुनील उपाध्याय
बस्ती ।। बस्ती जिले मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद बस्ती की अध्यक्ष रूपम मिश्रा के पति पुष्कर मिश्र का आज निधन हो गया।
पुष्कर मिश्र जी को सांस लेने में तकलीफ के कारण सत्रह जुलाई को जिला चिकित्सालय बस्ती ले जाया गया था। यहां इनका कोरोना सेम्पल लिया गया और लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बाद में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। हालत में सुधार भी देखा जा रहा था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। आज अपराह्न करीब दो बजे उन्होंने पीजीआई में अन्तिम सांस ली।

उनके निधन की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। इस खबर से उनके मित्र और शुभचिन्तक अत्यंत स्तब्ध और शोकाकुल हैं। श्री पुष्कर मिश्र अपने मृदुभाषी स्वभाव, सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण खासे लोकप्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे