Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDAबिना मास्क लगाएं घूमना पड़ा महंगा, पुलिस ने कईयों का काटा चालान



संजय कुमार यादव
बभनजोत गोण्डा:कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, फिर भी लोग जरूरी एहतियात नहीं बरत रहे हैं। बार-बार अवेयर करने के बावजूद लोग मास्क नहीं पहन रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने मास्क न पहनने पर कई लोगों का चालान काटी।और 500-500 रुपए जुर्माना वसूल किया।
लोगों को बताया गया कि स्वस्थ रहना चाहते हैं तो मास्क लगाकर ही घर से निकलें। मास्क न लगाना कोई शान की बात नहीं हैं। ऐसी लापरवाही आपको कोरोना संक्रमण का शिकार बना सकती है। साथ ही हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करने को कहा।
उधर, हथियागढ़ बाजार में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलते ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने नाकाबंदी करके बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे। थानाध्यक्ष छपिया संजय कुमार तोमर ने बताया कि हथियागढ़ बाजार में बिना मास्क के घूम रहे 8 लोगों का चालान काटा गया व 500-500रू जुर्माना वसूला गया
उन्होंने कहा कि हथियागढ़ बाजार में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बावजूद लोग एहतियात नहीं रख रहे हैं। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनना चाहिए। इसमें आपकी और आपके परिवार की ही सेफ्टी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे