Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

AYODHYA:गया मंदिर के महंत बनाए गए केदार दास

 
वासुदेव यादव                       अयोध्या। राम नगरी अयोध्या सरयू तट स्थित गया मंदिर का नया महंत शनिवार को साधु संत परंपरा के अनुसार केदार दास को संतो महंतों ने कंठी चद्दर भेंट कर मंदिर का महंत नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि गत दिनों मंदिर के महंत रहे सुखराम दास का साकेतवास हो गया था। इस दौरान मंदिर में प्रातः काल पूजन अर्चन व अन्य धार्मिक आयोजन आहूत किया गया। अपराहन मंदिर परिसर में ही केदारदास चेला स्वर्गीय सुखराम दास को अयोध्या के प्रमुख धर्म आचार्यों ने कंठी चादर भेंट कर व तिलक लगाकर मंदिर का महंत विधि विधान पूर्वक नियुक्त किया। महंत केदार दास को महन्त कमलनयन दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत शशिकांत दास, महन्त राम नरेश दास, महंत प्रेम दास, महंत सीताराम दास त्यागी, प्रह्लाद शरण, भरत दास, दीपू दास, महंत मैथिली रमण शरण, पार्षद आलोक मिश्रा,  महन्त बागची, गौ सेवक रितेश दास सहित अन्य लोगों ने कंठी चादर भेंट कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मंदिर में परम्परागत भंडारा भी आयोजित किया गया। जिसमें आए संतों महंतों को नवनियुक्त महंत केदार दास ने अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस महंती कार्यक्रम में संत महंत शिष्य व मंदिर से जुड़े अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे